मन मस्त फकीरी धारी है अब एक ही धुन जय जय भारत |
जय जय भारत जय जय भारत जय जय भारत जय जय भारत ||
हम ध न्य है इस जाग जननी की सेवा का अवसर है पाया |
इसकी माटी वायु जल से दुर्लभ जीवन है विकसाया |
यह पुष्प इसी के चरढो मे माँ प्राणो से भी प्यारी है |
मन मस्त फकीरी धारी है अब एक ही धुन जय जय भारत ||
सुंदर सपने नव आकर्षण सब छोड़ चले मुख मोड़ चले |
वैभव महलों का क्या करना सोते सुख से आकाश तले |
साधन की ओर न ताकेगे कांटों की राह हमारी है |
मन मस्त फकीरी धारी है अब एक ही धुन जय जय भारत ||
इस समय चुनोती भीषड है और देश द्रोह सीना ताने |
पथ भ्रष्ट नीतिया चलती है आतंकी घूमें मन माने |
जन जन में स्वत्व जगाये गे अब अपनी ही तो बारी है |
मन मस्त फकीरी धारी है अब एक ही धुन जय जय भारत ||
ऋषियों मुनियों संतों का त प अनमोल हमारी थाती है |
वालिदानी वीरों की गाथा अपने रंग में लहराती है|
गौरावमय नव इतिहास रचें अब अपनी ही तो बारी है |
मन मस्त फकीरी धारी है अब एक ही धुन जय जय भारत ||
No comments:
Post a Comment