सच्चा वीर बना दे माँ-सच्चा वीर बना दे माँ
ध्रुव जैसी मुझे भक्ति दे दे-अर्जुन जैसी शक्ति दे दे
गीता ज्ञान सुना दे माँ -सच्चा वीर बना दे माँ ||
वीर हक़ीकत मैं बन जाऊँ- धर्म पे अपना शीश कटाऊँ
ऐसी लगन लगा दे माँ-सच्चा वीर बना दे माँ ||
गूऱू गोविन्द सा त्यागी बना दे-शिवाजी जैसी आग लगा दे
हाँथ तलवार थमा दे माँ -सच्चा वीर बना दे माँ ||
केशव सा ध्येयनिष्ठ बना दे-माधव सा मुझे ज्ञान करा दे
जीवन देश पे चढ़ा दे माँ-सच्चा वीर बना दे माँ ||
No comments:
Post a Comment